नेवादा में बालू भंडारण स्थल के गड्ढे में डूबकर दो मासूमों की मौत, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बालू भंडारण स्थल पर खोदे गए विशाल गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवास हैं। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना के लिए बालू भंडारण से जुड़े जिम्मेदारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
ग्रामीणों एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार नेवादा क्षेत्र में लगभग आठ बीघे के चक में बालू भंडारण किया जा रहा है। बताया गया कि यह भूमि जयकरण एवं चेत सिंह पुत्र देवराज सिंह की है। बालू भंडारण के दौरान यहां एक विशाल गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश और अन्य कारणों से पानी भर गया था। आरोप है कि गड्ढे के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी औ�