बरियातु: विक्की कुमार बने बजरंग दल के प्रखंड संयोजक, पंचायत स्तर पर समिति होगी गठित
बारियातू स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक प्रखंड अध्यक्ष झूलन प्रसाद साहू कि अध्यक्षता में हुई।बैठक में उपस्थित विहिप के प्रांतीय सदस्य रामप्रताप ने प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत स्तरीय समिति गठन पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दुर्गा वाहिनी समिति गठन पर भी चर्चा की गई।