जतारा: किसानों की मांग पर कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग ने मूंगफली का बीज उपलब्ध कराया, दिगौड़ा में हुआ वितरण
टीकमगढ़ जिले के किसानों की मांग पर कलेक्टर के निर्देशन में किसानों को कृषि विभाग के द्वारा बीज उपलब्ध कराया गया है। दिगौड़ा में बीज वितरण के दौरान किसानों ने बताया कि उनकी मांग थी मूंगफली उरदा सोयाबीन के बीज की आवश्यकता पड़ रही है। कलेक्टर ने संज्ञान लिया और उनके निर्देशन में बीज उपलब्ध कराया गया है।