जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लापता युवक को ढूंढा, परिजनों से था नाराज़
दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इलाके के वर्माताल गांव निवासी एक युवक परिजनों को बिना बताए लापता हो गया था। परिजनों ने घटना की शिकायत दिगौड़ा थाने में दर्ज कराई थी। दिगौड़ा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के अभियान अंतर्गत गुम लापता लोगों की दस्तायबी की जा रही है इसी क्रम में 15 जून से लापता दीपेश को पुलिस ने दस्तयाब किया है।