Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
chamoliuttarakhand
भव्य रामलीला महोत्सव 2026 - प्रथम दिवस - कैलाश लीला व राम - सीता जन्म | LIVE
Ghaat, Chamoli
| Oct 11, 2026
MORE NEWS
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में भीषण सड़क हादसा! मोपाटा सड़क पर शाम 4 बजे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी
Ghaat, Chamoli | Oct 8, 2026
🌕 कार्तिक पूर्णिमा पर वाण में लाटू देवता मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु बंद 🙏 चमोली जनपद के पवित्र वाण स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट आज कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। सुबह से ही ग्रामीणों व भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने दर्शन कर माथा टेका और “जय नंदा देवी” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। 🙏 पुजारी खीम सिंह द्वारा गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद किए गए। ✨ पौराणिक परंपरा के अनुसार मां नंदा देवी के धर्मभाई लाटू देवता के कपाट हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर बंद होते हैं और अगले वैशाख पूर्णिमा को पुनः खोले जाते हैं। इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्ण बिष्ट सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल एवं क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। ❄️ भक्तों ने छह माह के लिए देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया और भजन-कीर्तन से वातावरण देर तक भक्तिमय बना रहा। जय लाटू देवता! जय नंदा देवी! 🙏
Ghaat, Chamoli | Oct 7, 2026
🐾 चौबट्टाखाल में दो गुलदारों की जबरदस्त लड पौड़ी जिले के पंचवटी में गुरुवार शाम दो गुलदार आपस में लड़ते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया 🎥 ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द कदम उठाए ताकि क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। #PauriGarhwal #Chobattakhal #LeopardFight #Wildlife #UttarakhandNews #DevbhoomiUttarakhand #viralvideoシfypシ゚videoviralシallシ2025 #Pauri #Chobattakhal #Leopard #uttarakhandheaven #vikasituttarakhand PauriGarhwal #Chobattakhal #LeopardFight #Wildlife #UttarakhandNews #DevbhoomiUttarakhand #viralvideochallengevideochallenge
Ghaat, Chamoli | Oct 7, 2026
📍भराड़ीसैंण (गैरसैंण) उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन में दो दिवसीय संगोष्ठी “स्थायी रोजगार सृजन – विकसित उत्तराखंड का आधार” का शुभारंभ किया। यह पहल युवाओं को रोजगार मांगने की बजाय रोजगार सृजन की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम में पर्यटन, उद्योग, कला व संस्कृति से जुड़े विशेषज्ञों ने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा— “युवा ही विकसित उत्तराखंड की नींव हैं, हमें उन्हें अवसर और मार्गदर्शन देना होगा।” #Uttarakhand #RituKhanduriBhushan #Employment #Entrepreneurship #YouthPower #VikasitUttarakhand #Bharadisain #Gairsain
Ghaat, Chamoli | Oct 7, 2026
चमोली में माता अनसूया का प्रसिद्ध दो दिवसीय मेला विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने शुभारंभ किया। दत्तात्रेय जयंती पर श्रद्धालु और निसंतान दंपत्ति माता के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद और संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं। 🛡️ प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सभी इंतजाम किए हैं। 🙏 यह स्थल माता अनसूया के तप से त्रिदेवों के दत्तात्रेय रूप धारण करने के कारण पवित्र माना जाता है। #माता_अनसूया #दत्तात्रेय_जयंती #चमोली_मेला #धार्मिक_समारोह
Ghaat, Chamoli | Oct 7, 2026
📍 वाण गांव,लोहाजंग में यात्रा तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी गौरव कुमार ने यात्रा मार्ग पर पार्किंग, बिजली, पानी, नेटवर्क, स्वास्थ्य और स्वच्छता की व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा की तैयारियों की जानकारी दी। स्थानीय प्रतिनिधियों ने सुविधाओं के विस्तार और सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के सुझाव दिए। #Chamoli #YatraPreparations #Lohajang #Uttarakhand
Ghaat, Chamoli | Oct 7, 2026
ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य रैतिक परेड का निरीक्षण किया। राज्य की गौरवशाली यात्रा और वीरता की परंपरा को सलाम! 🇮🇳✨ #Gairsain #Chamoli #Uttarakhand #SashaktaUttarakhand25 #UttarakhandFoundationDay #SilverJubilee
Ghaat, Chamoli | Oct 7, 2026
नन्दा देवी बड़ी जात सिद्धपीठ करूंड़ 2026 तृतीय दिवस, लोक गायिका मीना राणा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, पुरस्कार वितरण, माँ नंदा देवी की कैलाश विदाई..........
Ghaat, Chamoli | Sep 5, 2026