कलान: रसूलपुर गांव में शोत नदी में पशु चराने गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने शुरू किया तलाश अभियान
मिर्जापुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुड़ौरा-शेरगंज के गांव रसूलपुर में बुधवार को पशु चराने गया 17 वर्षीय किशोर उदयवीर कुमार शोत नदी में डूबकर लापता हो गया। बताया गया कि पशुओं को चराने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया