मंदसौर: मंदसौर में ₹40 करोड़ की 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त, महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मंदसौर की नई आबादी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने उनके कब्जे से 20 किलो ब्राउन शुगर,7 मोबाइल और दो कारें जब्त की हैं। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई गई है,आरोपियों से पूछताछ जारी है,