धनोरा: NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइक सवार युवकों की मौत
Dhanora, Seoni | Jul 11, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शीलादेही के समीप वटवानी ढाबे के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बादलपार निवासी किशोर धुर्वे (37) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहगांव तीतरी निवासी मुकेश उइके (35)ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना लखनवाड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।