सहरसा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय कार्यालय, सहरसा में 26 और 27 फरवरी को दो दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैंप का आयोजन मिडलैंड माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें सेंटर ऑफिसर के पद पर कुल 50 रिक्तियों पर बहाली की जाएगी।