हरदोई: जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में आमजन को साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया गया, हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2025 हरदोई में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड आदि के विषय में आमजन को जागरूक किया गया।इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा और प्रमुख चौराहों पर आमजन को साइबर फ्रॉड आदि के विषय में जागरूक किया गया और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया।