कौंच: नदीगांव विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था की पोल, सरकारी स्कूलों में लापरवाही, बच्चे खुद खोल रहे ताले, वीडियो वायरल
Konch, Jalaun | May 6, 2026 नदीगांव ब्लॉक में सरकारी स्कूलों की लापरवाही उजागर हुई है, यहां कई विद्यालय समय पर नहीं खुल रहे है, कहीं ताले लटके मिले तो कहीं बच्चे खुद स्कूल खोलकर शिक्षकों का इंतजार करते दिखे, सुबह 7:30 बजे तक स्कूल खुलने के निर्देश के बावजूद 8:30 बजे तक शिक्षक नहीं पहुंच रहे है, इन दोनों सरकारी विद्यालयों का वीडियो बुधवार सुबह 9 बजे वायरल होने से हड़कम्प मचा हुआ है।