सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट रघुराज क्रमांक-02 शहडोल में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के पांचों विकासखण्डों से विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 51 विद्यार्थियों ने चित्रकला, 16 ने भाषण तथा 06 विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में सहभागिता की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह थीं। इस अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जिला स्तरीय मॉनीटरिंग कमेटी सदस्य श्री संतोष लोहानी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री पुष्पेन्द्र पटेल, जिला चित्रकला प्रदर्शनी प्रभारी श्री दौलत मनवानी, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अतुल चौधरी, जिला परियोजना समन्वयक श्री अमरनाथ सिंह, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री संजय पाण्डेय तथा प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट रघुराज क्रमांक-02 श्री मनोज श्रीवास्तव सहित स्थानीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का जिला स्तरीय गठित जूरी द्वारा मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के आधार पर चित्रकला प्रतियोगिता में पांच, भाषण प्रतियोगिता में तीन तथा निबंध प्रतियोगिता में तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा चयनित प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों में प्राची गुप्ता, शासकीय हाई स्कूल सरवाही खुर्द ब्यौहारी; मोनिका यादव, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदेला जयसिंहनगर; जयन्त रजक, अशासकीय केपीएस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जैतपुर बुढार; पलक गुप्ता, अशासकीय विद्यासागर पब्लिक स्कूल बुढार तथा वंश तिवारी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बैरीहा बुढार शामिल हैं।
भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा गुप्ता, अशासकीय विमला उ.मा. विद्यालय ब्यौहारी; करिश्मा सेन, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. रघुराज क्रमांक-02; शिवानी सिंह, माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर तथा शिवा द्विवेदी, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. ब्यौहारी का चयन किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में संध्या यादव, शासकीय उ.मा.वि. पिपरिया; अमिताभ सिंह, एकलव्य विद्यालय जैतपुर तथा आरणा नामदेव, ओपीएम अमलई का चयन किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण एवं लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #शहडोल #shahdol
22 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Sep 27, 2026