शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया भूड़ में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। इस हमले में युवक का सिर फट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने जलालाबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।