बटियागढ़: मड़िया गांव में सुनार नदी के गड्ढे में ट्रैक्टर गिरने से चालक की मौत, बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के मड़िया गांव में सुनार नदी के चट्टानी गढ्ढे मे ट्रैक्टर गिर गया, ट्रैक्टर से उछलकर गिरने से चालक की मौत हो गई..नदी गए लोगो ने चट्टानों की दरारों में ट्रैक्टर और चालक का शव फंसा देखा तो पुलिस को सूचना दी.हादसे की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची,मृतक की शिंनाख्त संतोष पिता पूरन पटेल निवासी हिनौता मेलवारी के रूप में हुई