#करोड़ों की मंडी बनी तालाब - यमुनापार की सबसे बड़ी जसरा सब्जी मंडी में कीचड़, अंधेरा और सांप का साया
प्रयागराज, जसरा।
यमुनापार की सबसे बड़ी नवीन सब्जी मंडी जसरा बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गई है। महीनों से जलभराव से सड़कें दलदल बन गई हैं, गड्ढों में पानी भरा है और दुर्गंध से बुरा हाल है। करोड़ों के रोजाना कारोबार वाली मंडी बदहाली में चल रही है।
बिजली महीनों से ठप है। रात में ट्रकों की लोडिंग-अनलोडिंग अंधेरे में हो रही है। एक हफ्ते पहले अंधेरे में काम कर रहे पल्लेदार को सांप ने डस लिया था।
बुधवार को मंडी सचिव श्यामलाल पटेल ने JE के साथ निरीक्षण कर जल निकासी, नाली और सड़क मरम्मत का प्रस्ताव भेजा।
आढ़ती और व्यापारियों ने बताया पूरी मंडी सिर्फ 2 हैंडपंप के सहारे है। किसान बोले - गड्ढों में वाहन पलटने से सब्जी बर्बाद हो रही है, पल्लेदारों का कीचड़ में बोझ ढोना जान जोखिम में डालने जैसा है।
5 साल पहले बना सार्वजनिक शौचालय आज भी बंद है, जिससे महिला किसानों को खुले में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
#Prayagraj #JasraMandi #Yamunapar #MandiParishad