गोह: डुमरथू में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ संपन्न
Goh, Aurangabad | Jun 17, 2026 प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर पंचायत अंतर्गत डूमरथू गांव में तीन दिवसीय श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी हनुमत विग्रह प्राण प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन बुधवार को भगवान की प्रतिमा सह शोभायात्रा भ्रमण के साथ पूर्णाहुति व भंडारा के साथ संपन्न हुआ। यज्ञकर्ता आचार्य रमाशंकर द्विवेदी ने बताया कि महालक्ष्मी नारायण यज्ञ की भव्य जलयात्रा सोमवार को शुरू हुई थी।