गोरखपुर: भाजपा बिहार प्रवासियों से स्नेह मिलन करेगी
भाजपा गोरखपुर जिला बृहस्पतिवार को रानीडीहा स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में एक भारत श्रेष्ठ भारत अन्तर्गत आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम बिहार दिवस के उपलक्ष्य में प्रवासियों से संपर्क तथा 25 मार्च को पूज्य योगी सरकार-2 के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई।