पथरिया: देवरान में शराब दुकान के विरोध में उग्र प्रदर्शन, SDM को सुनाई खरी-खोटी, सील तोड़कर बिक्री का आरोप
पथरिया के देवरान गांव में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में ग्रामीणों और भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम निकेत चौरसिया को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाते हुए दुकान नहीं खुलने देने की चेतावनी दी। लोगों ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की सील तोड़कर शराब बेची गई। SDM निकेत चौरसिया को खारी खोटी सुनने का वीडियो वायरल