कासगंज: कासगंज शहर में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने ईओ को ज्ञापन दिया, 3 नल लगवाने की मांग की
कासगंज शहर में पेयजल संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने शनिवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका परिषद के अधिसाशी अधिकारी विवेक त्रिपाठी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घंटाघर से मालगोदाम चौराहे तक सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। और 3 नए नल लगवाने की मांग की है।