Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे भिवानी मेडिकल कॉलेज और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात : सांसद

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

MORE NEWS

भिवानी में भरत तिवारी श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

भिवानी में भरत तिवारी श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

भिवानी में अपने ही भाई की हत्या के मामले में 03 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

*पुलिस टीम ने आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।*

भिवानी।
पुलिस अधीक्षक भिवानी  सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर पुलिस भिवानी ने अपने ही भाई की हत्या के मामले में पिछले लगभग 03 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले के संबंध में डायल-112 इंचार्ज रमेश ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह कॉल प्राप्त होने पर गांव खरक कलां पहुंचे, जहां दिनांक 22.03.2026 को दो सगे भाई आर्यन और दीपक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि झगड़े के दौरान दीपक ने अपने भाई आर्यन को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर कई बार वार किए, जिससे आर्यन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.06. 2026 को थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी खरक कलां के इंचार्ज धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे *आरोपी दीपक सिंह पुत्र सुखबीर निवासी गांव खरक खुर्द, जिला भिवानी* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

भिवानी में अपने ही भाई की हत्या के मामले में 03 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार *पुलिस टीम ने आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।* भिवानी। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर पुलिस भिवानी ने अपने ही भाई की हत्या के मामले में पिछले लगभग 03 माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले के संबंध में डायल-112 इंचार्ज रमेश ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि वह कॉल प्राप्त होने पर गांव खरक कलां पहुंचे, जहां दिनांक 22.03.2026 को दो सगे भाई आर्यन और दीपक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। आरोप है कि झगड़े के दौरान दीपक ने अपने भाई आर्यन को जमीन पर गिराकर उसकी छाती पर कई बार वार किए, जिससे आर्यन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 11.06. 2026 को थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी खरक कलां के इंचार्ज धर्म सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के मामले में फरार चल रहे *आरोपी दीपक सिंह पुत्र सुखबीर निवासी गांव खरक खुर्द, जिला भिवानी* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

*सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार।*

*सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार।*

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

नशा मुक्त हरियाणा अभियान : हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला पहुंचा भिवानी से जत्था
स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रमों को करेंगे तेज : रमेश सैनी
भिवानी, 11 जुलाई : हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला के प्रतिष्ठित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में एक भव्य राज्य स्तरीय नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में प्रदेश भर से सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें भिवानी से पहुंचा नागरिकों, कैमिस्टों और समाजसेवियों का जत्था विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह जत्था नशा मुक्ति के संकल्प और समाज को जागरूक करने के एक सकारात्मक संदेश के साथ पंचकूला पहुंचा था। भिवानी से इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक जत्था रवाना हुआ था। इस जत्थे में मुख्य रूप से महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी, महसचिव विजय सिंहमार, उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालीराम व डा. सुखविंद्र दुहन सहित टीनी, जोगेंद्र दुहन, प्रवीण जांगड़ा, गुलशन, बंटी, कुलदीप सिंह, कप्तान अनेक युवा शामिल रहे।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश भर से पहुंचे हजारों लोगों और युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने एक स्वस्थ और खुशहाल हरियाणा के निर्माण के लिए नशा मुक्त हरियाणा के सपने को धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया क वे विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांवों, शहरों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके।
     भिवानी से रवाना होते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से जमीनी स्तर पर लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है। हम युवाओं को खेलों और शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आज हमें बेहद खुशी है कि प्रदेश सरकार खुद आगे बढक़र इन जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है और सामाजिक संस्थाओं की पीठ थपथपा रही है। सरकार का यह प्रयास बेहद सराहनीय और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के इस आह्वान से ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ गया है। अब महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट भिवानी और आस-पास के क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर इस अभियान को और अधिक गति देगा।

नशा मुक्त हरियाणा अभियान : हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला पहुंचा भिवानी से जत्था स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रमों को करेंगे तेज : रमेश सैनी भिवानी, 11 जुलाई : हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पंचकूला के प्रतिष्ठित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में एक भव्य राज्य स्तरीय नशा मुक्त हरियाणा अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में प्रदेश भर से सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें भिवानी से पहुंचा नागरिकों, कैमिस्टों और समाजसेवियों का जत्था विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यह जत्था नशा मुक्ति के संकल्प और समाज को जागरूक करने के एक सकारात्मक संदेश के साथ पंचकूला पहुंचा था। भिवानी से इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक जत्था रवाना हुआ था। इस जत्थे में मुख्य रूप से महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी, महसचिव विजय सिंहमार, उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालीराम व डा. सुखविंद्र दुहन सहित टीनी, जोगेंद्र दुहन, प्रवीण जांगड़ा, गुलशन, बंटी, कुलदीप सिंह, कप्तान अनेक युवा शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश भर से पहुंचे हजारों लोगों और युवाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने एक स्वस्थ और खुशहाल हरियाणा के निर्माण के लिए नशा मुक्त हरियाणा के सपने को धरातल पर उतारने की बात कही। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया क वे विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गांवों, शहरों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके। भिवानी से रवाना होते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से जमीनी स्तर पर लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहा है। हम युवाओं को खेलों और शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आज हमें बेहद खुशी है कि प्रदेश सरकार खुद आगे बढक़र इन जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है और सामाजिक संस्थाओं की पीठ थपथपा रही है। सरकार का यह प्रयास बेहद सराहनीय और मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के इस आह्वान से ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ गया है। अब महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट भिवानी और आस-पास के क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक चौपालों पर इस अभियान को और अधिक गति देगा।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 12, 2026

17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे भिवानी मेडिकल कॉलेज और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात : सांसद - Bhiwani News