चाचौड़ा: मदागन माफी गांव में लोधा लोधी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, बाल विवाह रोकने का पुलिस ने दिया संदेश, विधायक भी शामिल
चाचौड़ा विधानसभा के मदागन माफी गांव में बीती रात को लोधा लोधी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। 1 मई को आयोजन समिति ने बताया, मृगवास थाना की पुलिस टीम ने बाल विवाह रोकने लोगों को जागरूक किया, वही सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। आयोजन में चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा सहित बड़ी संख्या में लोधा लोधी समाज का जन सैलाब शामिल हुआ। आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।