बरौनी: बरौनी जंक्शन पर 37.75 लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार
बरौनी जंक्शन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेल थाना (GRP) और ALTF 3 की संयुक्त टीम ने एक महिला को 37.75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 'रोको टोको' और जांच अभियान के तहत की गई।