पिंड्रा: दशहरा पर महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने पर सारनाथ थाने के मुंशी के साथ की गई मारपीट, अधिकारियों ने जांच का दिया आदेश
सारनाथ थाने के मुंशी ने शिकायत किया है, कि दशहरा में महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाने पर थाने के पूर्व मुंशी और एक हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट कर धमकी दिया है। रविवार को इसकी शिकायत मुंशी द्वारा मिलने पर डीसीपी ने सोमवार को पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही सोमवार को डीसीपी ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।