पिंड्रा: वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, बहराइच में हुई हिंसा को बताया साजिश
वाराणसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हिंसा करवाने का आरोप लगाया है। उन्हें कहा कि बहराइच में जो घटना हुई है उसके पीछे सपा -कांग्रेस और टुकड़े - टुकड़े गैंग की साजिश है। गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में हुए हिंसा पर समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है।