बस्सी: जोबनेर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹8000 से अधिक राशि हुई बरामद
Bassi, Jaipur | Feb 28, 2025 जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में गुरुवार बीती रात सफलता हासिल हुई है। वही जोबनेर थाना पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी। जोबनेर थाना अधिकारी सोहेल खान ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 हजार रुपए से अधिक राशि बरामद की है।