रायसिंहनगर: रायसिंहनगर के 2टीके गांव में किसान से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
रायसिंहनगर के 2टीके गांव में किसान से मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को मिनी सचिवालय पर लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।