बिजावर: बिजावर पहुंचे मुख्यमंत्री के पुत्र अभिमन्यु यादव, विधायक राजेश (बबलू) शुक्ला के निवास पर की शिष्टाचार भेंट
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव बिजावर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मित्र एवं बिजावर विधायक राजेश (बबलू) शुक्ला के पुत्र अविराम शुक्ला से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान अविराम शुक्ला ने रविवार की सुबह करीब 11 बजे शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई