हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक की फॉल सीलिंग गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल
325 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज भवन की निर्माण गुणवत्ता एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हनुमानगढ़ जंक्शन के नवां बाइपास स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में फॉल सीलिंग गिरने की घटना सामने आई है।चिंताजनक बात यह है कि कॉलेज को शुरू हुए अभी महज ढाई वर्ष ही हुए हैं और भवन में लगातार निर्माण संबंधी खामियां उजागर हो रही हैं।