करतला: 45 घंटे से अंधेरे में तड़प रहा बरपाली क्षेत्र, 'सुशासन' केवल पोस्टर और भाषणों में! अधिकारी गायब, नेता मौन, जनता बेहाल
Kartala, Korba | May 29, 2026 अगर यही “सुशासन” है तो फिर बदहाल व्यवस्था किसे कहेंगे? भीषण गर्मी में बरपाली समेत आसपास के दर्जनों गांव पिछले लगभग 45 घंटे से अंधेरे और पानी संकट में नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और क्षेत्र के नेता मानो गहरी नींद में सोए हुए हैं। हर महीने “मेंटेनेंस” के नाम पर घंटों बिजली काटने वाला विभाग पहली ही आंधी और बारिश म