मढ़ौरा: मढ़ौरा में दवा व्यवसायी संघ की हड़ताल का मिला-जुला असर रहा, दवा दुकानें बंद रहीं
Marhaura, Saran | May 20, 2026 मढ़ौरा बाजार एवं अन्य जगहों पर बुधवार को दवा व्यवसायी संघ के हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला और हड़ताल के समर्थन में सभी दवा दुकानें बंद रही । बुधवार की दोपहर दो बजे दवा व्यवसायी जयकिशोर व सोनु सिंह ने बताया कि दवाओं के औनलाईन खरीद बिक्री के विरोध में संघ के आवाहन पर सभी दवाओं की दुकाने बंद रखी गयी है।