❤️ दो साल का प्यार, मंदिर में हुई शादी
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया। बताया गया कि जाठी निवासी आकाश पुत्र मूलचंद्र और शेरगढ़ निवासी सलोनी पुत्री बिहारी के बीच करीब दो साल से फोन पर बातचीत होती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
मंगलवार रात आकाश अपनी चाची के घर शेरगढ़ पहुंचा था। इसी दौरान सलोनी से बातचीत करते हुए परिजनों की नजर पड़ गई और विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आकाश को थाने ले गई।
बुधवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे और आपसी सहमति से विवाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित शिव मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
📍 कौशांबी की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।
अमन केसरवानी | पत्रकार एवं अधिवक्ता
टुडे इंडिया प्लस, कौशांबी
@uppolice @inc_uttarpradesh @cmoffice_up @dmkaushambi @kaushambipolice
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 16, 2026