गया टाउन सीडी ब्लॉक: मुहर्रम की तैयारियों का गया डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, कर्बला परिसर का किया निरीक्षण
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की रात 10 बजे गया डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार और नगर आयुक्त ने कर्बला परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।