टेहरोली: राजापुर में अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसली बाइक, दो लोग हुए घायल
राजापुर में अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसली बाइक,दो घायल थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम राजापुर के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आज गुरुवार को समय 5 बजे सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय पहुंचाया