साहिबगंज: ईद पर्व पर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर ईद पर्व पर शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। जहां यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मोहल्लों से गुजरकर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाली गई।