छतरपुर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर आज 29 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टरों से चर्चा की। छतरपुर से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अधिकारी शामिल हुए। अभियान 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा।