जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस की जिला महिला अध्यक्ष सहित सात ने किया भाजपा में प्रवेश
भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की शहर जिला महिला अध्यक्ष सहित सात लोगों ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भगवा गमछा पहना कर सभी का अभिनंदन किया।