जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव ने ली प्रेस वार्ता, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी
आज बीजेपी कार्यालय में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया ,उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की तैयारियों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि, बीजेपी ने जनता से सीधा संवाद करने के लिए 6 हजार सुझाव पेटी और 500 से ज्यादा LED वाहनों के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ेंगे।