स्लीमनाबाद: भीषण गर्मी में बिजली संकट, ग्रामीण परेशान स्लीमनाबाद में 48-48 घंटे बिजली गुल
कटनी जिले की स्लीमनाबाद तहसील के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बदहाल है। भीषण गर्मी के बीच कई क्षेत्रों में 48-48 घंटे तक बिजली बंद रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सलैया फाटक समेत बंधी, इमलिया, सिहुंडी, छपरा, भेड़ा, पड़वार, तिहारी और भगनबारा गांवों में लगातार बिजली कटौती से लोगों में भारी नाराजगी है।