महाराजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम टटम में सड़क किनारे टेंट लगाकर पेटी से शराब बेची जा रही है। सरेआम नियमों की धज्जियां शराब माफिया के द्वारा उढ़ाई जा रही है। इस मामले पर पुलिस का कहना है की जांच कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस मामले का वीडियो आज 4 अप्रैल दोपहर 3:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है।