चौथम: फेनगो में भाकपा की हुई बैठक, 27 सितंबर को समाहरणालय पर करेगी प्रदर्शन
भाकपा पार्टी के चौथम प्रखंड अंतर्गत फैनगो शाखा की आम कार्यकर्ता बैठक बुधवार की शाम चार बजे को पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश सदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा। जिला सचिव ने कहा कि आज तक भूमिहीन परिवार को जमीन नहीं दिया जा रहा है। 40 साल से बसे सरकारी जमीन पर