मंझनपुर: उच्च न्यायालय परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़े जाने पर कौशाम्बी में उबाल, मंझनपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की घटना ने पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। इस घटना के विरोध में रविवार को संत गाड़गे चित्रसारी समिति, कड़ाधाम कौशाम्बी के प्रतिनिधिमंडल ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है