मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में बैठक कर एसपी ने अपराधियों पर कार्रवाई का बिगुल बजाया, दी चेतावनी
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में अपराधियों के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान हो गया। पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन की अगुवाई करते हुए पुलिस अफसरों को दो टूक संदेश दिया, अपराधियों के खिलाफ बिना किसी देरी के ताबड़तोड़ कार्रवाई करो, अपराध और अपराधियों के लिए कौशाम्बी में कोई जगह नहीं होगी।