पटना ग्रामीण: पटना में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, 'मैं किसानों की नब्ज जानता हूं'
सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज उनका सहकारिता मंत्री के तौर पर पहला कार्यक्रम था और वह किसानों की नब्ज को अच्छे से जानते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि सहकारिता विभाग किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को कैसे मजबूत करना है इसके लिए काम करता है।