Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
pradeeppress901
महापंचायत में प्रशासन को 13 जून तक का अल्टीमेटम, समाधान न होने पर होगा सड़क जाम अतिक्रमण, गंदगी और मृत पशुओं के अवशेषों के विरोध में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
Thanesar, Kurukshetra
| Jun 5, 2026
MORE NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील* *आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की करी थी शुरुआत: नायब सिंह सैनी*
Thanesar, Kurukshetra | Jun 5, 2026
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और सहयोग से आयुष विश्वविद्यालय के विकास को मिली नई गति: कुलपति प्रो. धीमान -मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय में बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण और महिला छात्रावास का किया शिलान्यास कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के नए परिसर से संबंधित प्रस्ताव पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा, ताकि विश्वविद्यालय के विकास को और अधिक गति मिल सके। यही नहीं, उन्होंने बीएएमएस विद्यार्थियों की लंबित इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने की मांग को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। वे शुक्रवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय में 9 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया तथा लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास किया। सीएम सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने योग का प्रदर्शन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने पीएचडी शोध कार्यों को शोधगंगा पर अपलोड किया। साथ ही, पंचकर्म विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला की पुस्तक “आयुर्वेदा एंड स्जोग्रेन सिंड्रोम”, डॉ. वंदना कुमारी की पुस्तक ओएससीई रोग निदान एवं विकृति विज्ञान और विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान योग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शीलत सिंगला ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगीत “धर्मक्षेत्रे वेददाता व्यास शत-शत वंदनम्। कुरुक्षेत्र सुलभ आयुष ज्ञान शत-शत वंदनम्” का भी औपचारिक विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय परिसर में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक ऑडिटोरियम राष्ट्र को समर्पित किया गया है। यह भवन विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसके साथ ही लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास भी किया गया है। इससे छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा प्रदेश में आयुष शिक्षा को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि पर आकर उन्हें विशेष गर्व और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यही वह भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद् भागवत गीता का उपदेश देकर पूरी मानवता को कर्म, ज्ञान और योग का संदेश दिया था। गीता में वर्णित "योगः कर्मसु कौशलम्" का सिद्धांत आज भी मानव जीवन को दिशा प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र में निकलने वाला बाइपास आयुष विश्वविद्यालय को टच करता हुआ निकलेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इन उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय प्रदेश में आयुष शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं का एक उत्कृष्ट केंद्र बनकर उभर रहा है। एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं: सीएम पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने अगले वर्ष प्रदेश में डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक रूप से लोगों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। कुलपति ने सीएम समक्ष रखी विश्वविद्यालय से जुड़ी विभिन्न मांगें श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और सहयोग से विश्वविद्यालय के विकास को नई गति मिली है, जिसके लिए हम सभी उनके हृदय से आभारी हैं। प्रो. धीमान ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभागार निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई, जिसके कारण यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त भव्य सभागार तैयार हो सका। विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रवेश के दौरान अभिभावक अपनी बेटियों के लिए सुरक्षित आवास की मांग करते थे, लेकिन सीमित सुविधाओं के कारण विश्वविद्यालय उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रहा था। मुख्यमंत्री द्वारा कन्या छात्रावास निर्माण की स्वीकृति मिलने से छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। कुलपति ने मुख्यमंत्री के समक्ष विश्वविद्यालय से जुड़ी विभिन्न मांगों को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय में बॉयज हॉस्टल के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे बीएएमएस इंटर्नशिप विद्यार्थियों के इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आर्थिक सहायता भी होगी। कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का परिसर पूर्णतः नशा मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त कैंपस है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुष शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बना आयुष विवि: डॉ. कृष्ण कांत कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आगमन विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से आयुष शिक्षा, शोध एवं स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी तथा विश्वविद्यालय के विकास को और गति प्राप्त होगी। आयुष विश्वविद्यालय आयुर्वेद, योग और भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थानों के साथ समझौते किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को उच्च स्तरीय अनुसंधान के अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर ये रहे उपस्थित इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, आयुष विभाग के निदेशक आईएएस संजीव वर्मा, भाजपा नेता डीडी शर्मा, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना, भाजपा के जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी, आयुष विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बलदेव कुमार धीमान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव वीरेंद्र पाल सिंह, महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां से कुलपति प्रोफेसर सुदेश, नगर पालिका चेयरपर्सन माफी ढांडा, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, उपायुक्त विश्राम कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, आईएएसएंडआर के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला, उप कुलसचिव विकास शर्मा, अतुल गोयल, प्रो. दीप्ति पराशर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 5, 2026
LIVE: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र को दी विकास परियोजनाओं की सौगात #NayabSinghSaini #Kurukshetra #CMHaryana #DevelopmentProjects #HaryanaDevelopment #LiveUpdate #KurukshetraNews #Infrastructure #BreakingNews
Thanesar, Kurukshetra | Jun 5, 2026
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरित क्रांति की ओर अग्रसर हरियाणा, पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार उठा रही सराहनीय कदम:-रामकुमार कश्यप विधायक रामकुमार कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण, इंद्री में लगाएं गए 200 पौधे इन्द्री/ करनाल, 5 जून। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप व हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय समिति के अध्यक्ष राम कुमार कश्यप ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिंचाई विभाग विश्राम गृह , गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल एवं हर्बल पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह परिसर में 105 पौधे, हर्बल पार्क में 30 पौधे, नगरपालिका की भूमि पर 50 पौधे तथा गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में 10 पौधे रोपे गए। इसके साथ ही विधायक ने स्कूल में बच्चों व स्टाफ को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों का वितरण भी किया। इस अवसर पर विधायक एवं पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय समिति के अध्यक्ष रामकुमार कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए हरियाणा में इस मुहिम को एक बड़े आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार न केवल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) विकसित कर रही है, बल्कि वनों के संरक्षण और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए कड़े कदम भी उठा रही है। सरकार का लक्ष्य पर्यावरण और विकास के बीच एक सही संतुलन बनाना है, ताकि हमारी प्रगति प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना हो सके। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, असमय मौसम परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। इन समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र और सबसे अचूक प्राकृतिक उपाय है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) ही नहीं देते, बल्कि ये भूमिगत जल स्तर को सुधारने, मिट्टी के कटाव को रोकने और तापमान को नियंत्रित रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज लगाए गए ये पौधे कल बड़े होकर आने वाली पीढिय़ों के लिए औषधीय लाभ, शुद्ध हवा और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करेंगे। इसलिए, केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि एक संतान की तरह उनका संरक्षण और पोषण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रकृति को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने के लिए सदैव जागरूक रहें और अपने जीवन के विशेष अवसरों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं। हमारा आज का यह छोटा सा प्रयास, आने वाली पीढय़िों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुरनाम सिंह,फॉरेस्ट रेंजर रजत पांचाल, फॉरेस्ट गार्ड राकेश जांगड़ा, गढ़ी बीरबल के मंडल अध्यक्ष संजय कंबोज, इंद्री के मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, फौजी बालक राम मंडल महामंत्री इंद्री कष्ट निवारण समिति सदस्य रमन सैनी, अमित सिंहमार, रघुवीर बतान, सुभाष खेड़ा, पार्षद वीणा, सरपंच जसबीर कौर, गुमटो के सरपंच शमशेर सिंह, प्रताप सिंह, सरपंच टपरियों गुरदेव सैनी, सरपंच श्याम , पार्षद गुरमीत, पालाराम, प्रदीप लाम्बा, अनिल काका वोरा, गुरनाम, सरपंच जोगिंदर, नंबरदार राजपाल , सरपंच निशान सिंह, कुलवंत कश्यप, प्रदीप, सुरेंद्र, रमेश बेदी, संजय, शीशपाल, पूर्व चेयरमैन चरणजीत सिंह, संजय सैनी, पार्षद सेठपाल वर्मा, संजय शर्मा (राजेपुर), दर्शन बजाज व राम मूर्ति वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में हल्कवासी उपस्थित रहे।
Thanesar, Kurukshetra | Jun 5, 2026
Thanesar, Kurukshetra | Jun 5, 2026