धुरकी रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार 2बजे धुरकी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन रावत ने पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। होलिका दहन स्थलों पर निगरानी करने के लिए सभी गांवों और टोलों में जहां भी होलिका दहन होना है, वहां सुरक्षा के विशेष पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।असाम