बलिया: एनएच-31 पर रामगढ़ ढाले के पास एम्बुलेंस और कमांडर जीप में हुई टक्कर, 6 लोग हुए घायल
Ballia, Ballia | Jun 8, 2025 एनएच-31 पर रामगढ़ ढाले के पास रविवार की शाम करीब 5:00 बजे एक एम्बुलेंस और कमांडर जीप में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक सहित कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।