द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने लाखों रुपये की सोने की तस्करी के मामले में एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया
कस्टम की टीम ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोल्ड तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए 32 लाख 72 हजार से ज्यादा की कीमत का गोल्ड बरामद किया है। जिसे मिक्सर ग्राइंडर के अंदर छुपाकर लाया गया था। लेकिन आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम के एयर इंटेलीजेंस यूनिट की टीम ने खुलासा करके कुल 380 ग्राम गोल्ड बरामद किया है। इस मामले में टीम ने 1 महिला हवाई यात्री को पकड़ा।