गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में 2 दरोगा को चढ़ा प्रॉपर्टी डीलर के साथ रील बनवाने का शौक, दरोगा निलंबित व प्रॉपर्टी डीलर हिरासत में लिया
गाजियाबाद के लोनी में प्रॉपर्टी डीलर के साथ रील बनाने वाले 2 प्रशिक्षु दरोगा निलंबित किए गए हैं। जबकि प्रॉपर्टी डीलर हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो रील वायरल होने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है। डीसीपी ग्रामीण विवेक सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षू दरोगा धर्मेंद्र शर्मा और रितेश कुमार को निलंबित कर दिया है। प्रॉपर्टी डीलर हिरासत में लिया।