गाज़ियाबाद: इंस्टाग्राम पर राम मंदिर की फोटो के साथ पाकिस्तान का झंडा जोड़ने वाले अभियुक्त को मुरादनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मुरादनगर पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम पर राममंदिर की फोटो के साथ पाकिस्तान का झंडा जोड़ने व शिवलिंग पर पैर रखे हुए फोटो शेयर करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ी तस्वीरें लगातार वायरल हो रहीं थी। मुरादनगर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।