गाज़ियाबाद: हाथरस घटना में गाजियाबाद की एक मृतक महिला और घायल युवती के परिवार से मेयर सुनीता दयाल ने की मुलाकात
यूपी के हाथरस में हुई दर्दनाक घटना में गाजियाबाद की एक मृतक महिला और घायल युवती के परिवार से रविवार को गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने मुलाकात की। इस दौरान मेयर ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष का चेक और संवेदना पत्र दिया। इस दौरान गाजियाबाद मेयर ने इस हादसे में घायल युवती को 50 हज़ार का चेक सौंपा है।